दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में छात्र संगठन आइसा, एआईडीएसओ, जस्टिस फॉर अंकिता समिति, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन व एलयूसीसी से जुड़ी महिलाओं ने गढ़वाल विवि गेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार और दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंका।

आक्रोशित छात्रों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के संदर्भ में दुष्यंत कुमार गौतम को लेकर उठ रहे सवालों का हवाला देते हुए उनकी राज्यपाल के पद पर नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान छात्रों ने नगर क्षेत्र में रैली भी निकाली। उन्होंने कहा कि दिल्ली इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को जिस तरीके से पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। इस मौके पर विवि छात्र संघ प्रतिनिधि प्रतिनिधि युवराज सिंह, प्रीति वर्मा, अरुणेश मिश्रा, प्रवेश बुटोला, आंदोलनकारी सरस्वती देवी, मुकेश सेमवाल, एआईडीएसओ की ओर से रेशमा पंवार, मोनिका आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *