Uncategorized

बलवीर सिंह अध्यक्ष और बीरेंद्र सिंह महामंत्री बने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अशासकीय उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग के शिक्षकों की बैठक लुकून्द्रीधार के प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह कठैत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर शिक्षकों ने सर्वसम्मति से बलवीर सिंह रौथाण को जिलाध्यक्ष, बीरेंद्र सिंह बर्त्वाल को जिला महामंत्री व त्रिलोक सिंह कठैत को कोषाध्यक्ष चुना गया। रविवार को रुद्रप्रयाग के ज्वालपा पैलेस में आयोजित शिक्षक संघ की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्ध आश्रम विद्यालय सिद्धसौड़ के प्रबंधक बलदेव सिंह विरम्वाण ने दीप प्रज्वलित कर किया है। इस मौके पर संघ के संरक्षक शिव सिंह रावत व नवनियुक्त अध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण ने शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए कहा कि निवर्तमान अपदस्थ जिला कार्यकारिणी द्वारा समय पर वेतन भुगतान न करवाना, जूनियर से माध्यमिक में समायोजन न होना, जूनियर शिक्षकों का जीपीएफ, जीआईएस, चयन, प्रोन्नत वेतनमान आदि मांगों पर जोरदार पैरवी न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारियों को पदों पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए शिक्षकों ने नयी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित कर दिया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, रघुवीर सिंह रावत, कुलदीप सिंह, संगीता डोभाल, रतनमणी काला, भूप सिंह बर्त्वाल, महेंद्र जग्गी, कपिल चन्द्र, महेंद्र सजवाण, दिगपाल पंवार, रघुवीर बुटोला, अनीता बिष्ट, मीना भट्ट, रेखा भण्डारी आदि शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन बलवीर सिंह रौथाण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!