बंगाल: नड्डा के काफिले पर हमला, ममता ने बताया नाटक, शाह ने मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया। भगवा दल के नेताओं और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई लोग घायल हो गए। एक ओर प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा का नाटक करार दिया है। वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
इसके साथ ही घटनाक्रम को लेकर नाराज नड्डा ने हमले को श्अभूतपूर्वश् करार दिया और आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है तथा यह श्गुंडा राजश् में तब्दील हो गया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा, वे (भाजपा कार्यकर्ता) हर दिन हथियारों के साथ (रैलियों के लिए) आते हैं। वे खुद को थप्पड़ मार रहे हैं और इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा रहे हैं। जरा स्थिति के बारे में सोचिए। वे बीएसएफ, सीआरपीएफ, सेना और सीआईएसएफ के साथ घूम रहे हैं़.़तो फिर आप इतने भयभीत क्यों हो।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घटना की निन्दा की।सिंह ने कहा, लोकतंत्र में राजनीतिक नेताओं को इस तरह से निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए और इस घटना की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद मैंने उनसे फोन पर बात करके उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की है। यह घटना पश्चिम बंगाल राज्य की गिरती कघनून व्यवस्था की परिचायक है।