अब हर शनिवार को श्रीनगर में बैंठेंगी एसएसपी

Spread the love

महिला थाना में बनाया गया है एसएसपी का कैंप कार्यालय
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
अब माह के हर शनिवार को एसएसपी श्रीनगर में कैंप करेंगी। इसके लिए महिला थाना में कैंप कार्यालय बनाया गया है। इस दौरान एसएसपी यहां आम जनों की समस्याएं भी सुुनेंगी।
श्रीनगर शहर पौड़ी जनपद में तेजी से विस्तारित हो रहा एक महत्वपूर्ण शहर है। यह शहर पूरे देश में शैक्षणिक हब के रूप में भी जाना जाता रहा है। शहर में बढ़ रही गतिविधियां व उसकी महत्ता को देखते हुए अब जिला स्तर के अधिकारी भी यहां अपना कैंप कार्यालय बनाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने यहां अपना कैंप कार्यालय बना भी लिया है। अब माह के हर शनिवार को एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी श्रीनगर के महिला थाने में बनाए गए कैंप कार्यालय में बैंठेंगी। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि हर शनिवार को वह श्रीनगर में आम जनों की समस्याएं भी सुनेंगी। साथ ही प्रशासनिक कार्यों को भी संपादित करेंगी। एसएसपी के इस निर्णय पर श्रीनगर वासियों ने खुशी जताई है। स्थानीय निवासी महेशा नंद, गोकर्ण सिंह, देवेंद्र आदि का कहना है कि जिलाधिकारी को भी यहां अपना कैंप कार्यालय बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *