उत्तराखंड

अन्नोत्सव कार्यक्रम के दौरान पात्रों को बांटी राशन किट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्नोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पात्रों को राशन किट बांटी गई। इस दौरान पात्रों को दस किग्रा के बैग में चावल, गेहूं का निशुल्क वितरण किया गया। सोमवार को महेशपुरा सस्ता गल्ला दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर ऊषा चौधरी, पूर्ति निरीक्षकआशुतोष भट्ट, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर ने पात्रों को दस किलो बैग में चावल, गेहूं का निशुल्क वितरण किया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया अन्नोत्सव के पहले दिन क्षेत्र के तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें नगर निगम क्षेत्र की महेशपुरा, नगर पालिका क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज और ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दभौरा मुस्तकहम की सस्ता गल्ला दुकान शामिल हैं। उन्होंने बताया पहले दिन सभी स्थानों पर 50-50 बैग का वितरण किया गया।
उधर, महुआखेड़ा गंज में भी अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महिपाल सिंह सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महुआखेड़ा गंज, नगर पालिका अध्यक्ष नसीमा बेगम व भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं दभौरा मुस्तकहम के राशन विक्रेता बिहारी लाल की सस्ता गल्ला दुकान पर अन्नोत्सव मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।यहां विजयपाल सिंह, बीडीसी सदस्य सोमपाल सिंह, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद सारस्वत, तेजवीर चौहान, माजिद अली, विनय कुमार, प्रवीन सिंह, राजीव त्रिपाठी, पुष्पक यादव, सार्थक अग्रवाल, कमल अग्रवाल, दीपक सिंघवानी, अशोक नेहरू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!