उत्तराखंड

बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाई गुरु गोबिंद सिंह जयंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। बार एसोसिएशन सभागार में सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सरदार कश्मीर सिंह ने उनके जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जयंती पर हलुआ प्रसाद बांटा गया। यहां बार उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, अडिटर हिमांशु विश्नोई, समस्त कार्यकारिणी सदस्य, कश्मीर सिंह, इंदर सिंह, अवतार सिंह, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, सोनल सिंघल, विवेक मिश्रा, आनंद स्वरूप रस्तोगी, हरीश नेगी, रहमत अली खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!