बारिश के चलते स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरी

चम्पावत। बारिश के चलते चम्पावत राप्रावि की सुरक्षा दीवार गिर गई है। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया। सभासद अनीता गोस्वामी और पूर्व सभासद प्रकाश नाथ ने बताया कि बीते कई दिनों से दीवार जर्जर हालत में थी। इससे दीवार के गिरने का भय बना हुआ था। रविवार सुबह एकाएक दीवार भरभराकर गिर गई। बताया कि इस मार्ग से आए दिन कई लोग आवाजाही करते हैं। गनीमत रही कि दीवार के गिरते समय आसपास कोई नहीं थी। उन्होंने प्रशासन से मार्ग से मलबा हटाने और दीवार का फिर से निर्माण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *