बीमार के उपचार को आगे आए लोग

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट के पास पाटन प्रेमनगर निवासी बीमार राम सिंह की सहायता के लिए लोग आगे आए। लोगों ने आपस में उपचार के लिए सहयोग राशि जमा करके बीमार को सोंपी। प्रेमनगर निवासी राम सिंह की दोनों आंखों की अंधता के कारण उनको उपचार करवाने में दिक्कतें आ रही थी। आर्थिक स्थिति बेतहर न होने पर वह उपचार करवाने में असमर्थता महसूस कर रहे थे। राम सिंह की परेशानियों को देखते हुए लोगों ने आपस में 25 हजार 330 रुपये की धनराशि एकत्र कर राम सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा को सोंपी। लोगों ने आगे भी हर संभव सहयोग के लिए कहा। सहयोग में प्रकाश चन्द्र गड़कोटी, खीम सिंह पाटनी, बसंत नाथ, प्रकाश बोहरा, डब्बू जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *