उत्तराखंड

निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को झटका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। निकाय चुनाव में कुछ ही समय शेष है। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस को सियासी झटका दे दिया है। आजादनगर वार्ड नंबर 7 से कांग्रेसी पार्षद और कई कांग्रेसी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसे निकाय चुनाव से पूर्व ट्रांजिंट र्केप क्षेत्र में कांग्रेस को सियासी झटका माना जा रहा है। बुधवार को देर शाम ट्रांजिंट र्केप में हुए कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रपुर कमल जिंदल ने कांग्रेस छोड़कर आए लोगों का भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान विधायक अरोरा ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद कैलाश, पूर्व पार्षद प्रत्याशी मुकेश रस्तोगी, टेदालाल राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। अरोरा ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि 300 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि सभी का हम भाजपा में स्वागत करते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। साथ ही आशा व्यक्त कि ये सभी आने वाले समय में भाजपा की रीति-नीति को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान मेयर रामपाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री अमित नारंग, रामप्रकाश गुप्ता, मयंक कक्कड़, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, माही सकलानी, शम्मी गुप्ता, सत्यपाल गंगवार, डीके गंगवार, मदन दिवाकर, दीपक, पूजा गुप्ता, संजय हलदार, कुलदीप खुराना, शिवकुमार, रोबिन, राजा भरद्वाज, आदेश भारद्वाज, शकंर विजय डे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!