उत्तराखंड

नियमितिकरण की मांग को निगम कर्मियों का आंदोलन शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। एक हजार से अधिक कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आंदोलन शुरू कर दिया। बुधवार को नैनीताल स्थित केएमवीएन मुख्यालय में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नैनीताल के साथ देहरादून स्थित जीएमवीएन मुख्यालय में भी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि दोनों निगमों का एकीकरण करने से पूर्व सरकार एक हजार से अधिक दैनिक कर्मचारियों का नियमितिकरण करे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। वहीं कुमाऊं मंडल में भी आदि कैलास यात्रा मई से शुरू होगी। यदि कर्मचारियों की मांग को समय पर नहीं माना गया तो सभी कर्मी कार्यबहिष्कार को बाध्य होंगे। साथ ही निगम प्रबंधन के साथ पूर्व में हुए समझौते के बिंदुओं को लागू करने की भी मांग उठाई। धरने में कुमाऊं के सभी जिलों से पहुंचे निगम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर गौतम कुमार, पीतांबर दुम्का, त्रिभुवन पुनेठा, तारा दत्त भट्ट, महेंद्र कुमार, रमेश कपकोटी, अनीता आर्य, रोमा खड़ायत समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!