भाजपा महिला मोर्चा ने उठाई कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सांगठनिक जनपद कोटद्वार की ओर से जेएनयू के पूर्व प्राध्यापक एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े 11 छात्रों के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच करवाने की मांग की है। महिला मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग उठाई।


मामले को लेकर मोर्चा ने राज्यपाल के नाम एसडीएम कोटद्वार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा महिला मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से मामले को गंभीर बताते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की। महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं एवं विद्यार्थियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच के आधार पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशिबाला केस्टवाल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री अनीता आर्य, उर्मिला कंडारी, सिमरन बिष्ट, हिमानी बलूनी, अंजू खुगशाल, माला लुथरा, निशा जुयाल सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं। महिला मोर्चा ने मांग की कि मामले की निष्पक्षता से जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *