भारत को जानो प्रतियोगिता में अर्चिता, अक्षत नेगी, रक्षिता, अभिनव ने मारी बाजी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण सम्पन्न प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल की अर्चिता काला कक्षा 11 व अक्षत नेगी कक्षा 10, जूनियर वर्ग में रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज उमरावनगर की रक्षिता कक्षा 7 व अभिनव नेगी कक्षा 7 प्रथम स्थान पर रहे।


प्रतियोगिता के संयोजक गोपाल बंसल ने उक्त प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण की नगर स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र की 24 स्कूलों के लगभग 72 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। प्रथम चरण में विद्यालय स्तर में लगभग 1795 बच्चों ने भाग लिया था। दोनों वर्गो में प्रथम आने वाली टीम प्रान्तीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जो 22 नवम्बर 2026 को बहादराबाद में सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज उमरावनगर रक्षिता, अभिनव प्रथम, टीसीजी पब्लिक स्कूल के अर्पित नेगी, आरोही, मदरलैंड एकेडमी अंकिता नेगी, अदीप रावत द्वितीय, हैप्पी होम स्कूल अर्थव सेमवाल, अंशुमन सिंह रावत तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल के अर्चित काला, अक्षत नेगी ने प्रथम, सिद्धबली पब्लिक स्कूल के वैभव थपलियाल, आयुष सिंह ने द्वितीय, बाल भारती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की अंकिता रावत, प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मदरलैंड एकेडमी के ऋशि सिंह, शौर्य कुलाश्री ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र जखमोला, सेवकराम मानुजा, राकेश मित्तल, टी.आर पांथरी, बीना मित्तल, शीला कुकरेती, राजदीप माहेश्वरी, हरीश मैंदोला, कैलाश चन्द्र कुकरेती, विवेक कुकरेती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *