भाषण में आयुषी, आदित्य, कृतिका, दिव्यांशी ने मारी बाजी

प्रधानाचार्य ने दिलाई राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा की शपथ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र के अन्तर्गत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग हिंदी भाषा में आयुषी रावत, सीनियर वर्ग में आदित्य बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अंग्रेजी भाषा में जूनियर वर्ग में कृतिका, सीनियर वर्ग में दिव्यांशी गुसांई प्रथम स्थान पर रही।


प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभ भार्ई पटेल के व्यक्तित्व के विषय में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग हिंदी भाषा में आयुषी रावत कक्षा आठ प्रथम, रिया कक्षा सात द्वितीय, तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग अंग्रेजी भाषा में कृतिका कक्षा आठ, अंशिका पुण्डीर कक्षा सात, आरव कक्षा आठ, सीनियर वर्ग हिंदी भाषा में आदित्य बिष्ट कक्षा 11, आरूषि बुड़ाकोटी, दिया पंत, अंग्रेजी भाषा में दिव्यांशी गुसांई कक्षा 11, अरूण कक्षा 10, अनुष्का रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के अदम्य साहस, दूरदृष्टि और अटूट देशभक्ति की याद दिलाता है और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *