Uncategorized

भगत के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। रविवार को भाजपाई पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर मिठाई बांटी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर जिले के 23 मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के मार्गदशन में संगठन व पार्टी मजबूती से आगे बढेगी और 2022 में भाजपा अपना परचम लहराएगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर पंवार, देवेंद्र बेलवाल, खेम सिंह चौहान, दिनेश सेमवाल, शीशराम थपलियाल, विजय कठैत, विक्रम कठैत, बेबी असवाल, भूपेंद्र चौहान, उदय रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!