Uncategorized

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने मनाई बाल्मीकि जयंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल टम्टा ने की। कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक चंदन राम दास और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को समाज को एक सूत्र में पिरोना वाला बताया। कहा कि ऋषि-मुनियों ने सनातन धर्म को सशक्त और मजबूत बनाने का काम किया था। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश ने लगातार तरक्की की है। आज भी उनके विचार और मान्यताएं प्रासंगिक हैं। इस मौके पर इंद्र फस्र्वाण, रमेश तिवारी, रवि करायत, भूपाल रौतेला, आनंद प्रसाद, मथुराप्रसाद, जगदीश राम धौनी, अरूण टम्टा, नवीन टम्टा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!