Uncategorized

भाजपा ने हवाई सेवा के नाम पर सीमांत के लोगों को धोखा दिया : कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने हवाई सेवा को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा कि भाजपा ने हवाई सेवा के नाम पर सीमांत के लोगों को धोखा दिया है। कहा इससे बेहतर नेपाल सरकार है, जिसने हमारी सीमा से लगे बैतड़ी जिले के पाटन में 19सीटर विमान की सफल लैंडिंग की है। लेकिन हमारी प्रदेश व केंद्र सरकारें आज तक पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं कर सकीं हैं। कहा भाजपा सरकार फिर से सीमांत के लोगों को भ्रमित करने के लिए 2022के विस चुनाव से पहले विमान उड़ाएगी। यह सेवा चुनाव समाप्त होते ही फिर से बंद हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!