कोटद्वार-पौड़ी

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपाईयों ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण भी देखा।
मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। इसे बाद झंडापूजन, मिष्ठान वितरण किया। जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने पार्टी की स्थापना, संघर्ष, रीति-नीति, वर्तमान स्थिति, भावी रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष पौड़ी कार्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा रावत, अनूप देवरानी, सुरेंद्र जुगराण, मयूर भट्ट, ज्योति सुंदरियाल, कमलेश, हरीश सडाना, राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
वहीं नगर पंचायत सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में का शुभारंभ भारत माता की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, वेद प्रकाश वर्मा, श्रीमती अंजना वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती भगवती देवी, अरुण रावत, इंदु जुयाल, अशोक बुड़ाकोटी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!