कोटद्वार-पौड़ी

भारत मुक्ति मोर्चा संगठन ने दिया पहलवानों को समर्थन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर योग शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों को भारत मुक्ति मोर्चा ने अपना समर्थन दिया है। कहा कि पहलवानों का शोषण करने वाले कुश्ती संघ के अध्यक्ष की जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
मोर्चा ने उपजिलाधिकरी प्रमोद कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मोर्चा के जिला प्रभारी सतीश ओडवाल ने कहा कि भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ महिला पहलवान पिछले कई दिनों से दिल्ली में धरना दे रहे थे। बावजूद इसके सरकार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। दिल्ली के थाने में बृजभूषण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। लेकिन, अब तक आरोपी सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर सांसद को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि महिला पहलवानों को भारत के कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। लेकिन राष्ट्रवाद का ढोल पीटने वाली सरकार महिला पहलवानों के विरोध में खड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से महिला पहलवानों को न्याय दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर चंद्रमोहन, कैलाश चंद्र, पुष्कर सिंह, महेश नेगी, रवि कुमार, वीरेंद्र कुमार, नरेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!