बिग ब्रेकिंग

भारत ने दिया सबसे ज्यादा वैक्सीन का अर्डर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली,एजेंसी। कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत सरकार की तैयारियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बाजार में आने से पहले ही सरकार ने 1़6 अरब वैक्सीन का अर्डर दे दिया है। वैक्सीन के अर्डर में मामले में भारत पहले नंबर पर है। एक व्यक्ति को दो डोज के हिसाब से इतनी खुराक से 80 करोड़ यानी 60 फीसद आबादी का टीकाकरण हो सकेगा। आबादी के 60 फीसद लोगों का टीकाकरण हर्ड इम्युनिटी विकसित करने के लिए पर्याप्त है। अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर ने बताया कि भारत ने अक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी -एस्ट्राजेनेका से 50 करोड़, अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स से एक अरब और रूस की स्पुतनिक-5 वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक का अर्डर दिया है। हर दो हफ्ते में अपडेट किए जाने वाले लांच एंड स्केल स्पीडोमीटर विश्लेषण के मुताबिक, 30 नवंबर तक भारत ने तीन टीकों की 1़6 अरब खुराक के लिए सौदा पक्का कर लिया था।
यूरोपीय यूनियन और अमेरिका ने छह अलग-अलग टीकों के लिए अर्डर दिया है। यूरोपीय यूनियन ने 1़58 अरब डोज का अर्डर दिया है। अमेरिका ने भी एक अरब से कुछ ज्यादा डोज के लिए सौदा पक्का किया है। कोरोना वायरस संक्रमण से अपने लोगों को बचाने के लिए सभी देश रणनीतिक मोर्चे पर पूरी तैयारी कर रहे हैं। विश्लेषण में कहा गया है कि भारत और ब्राजील जैसे देश जहां टीका उत्पादन की क्षमता है, उन्हें सौदा करने में आसानी हो रही है। भारत ने जिन भी टीकों के लिए अर्डर किया है, उन सबका उत्पादन भारतीय कंपनियां कर रही हैं।
अक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स के लिए सीरम इंस्टीट्यूट अफ इंडिया टीकों का उत्पादन कर रहा है। भारत में स्पुतनिक-5 का उत्पादन ड़ रेड्डीज की हैदराबाद प्रयोगशाला में किया जा रहा है।इस बीच, भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी वैक्सीन का भी तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है। भारत बायोटेक और जायडस कैडिला भी सालाना 40 करोड़ टीके की आपूर्ति करने में सक्षम होंगे। जानकारों का कहना है कि भारत में टीके की उपलब्धता नहीं, उसके वितरण में चुनौती आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!