भारत विकास परिषद ने बांटा बुरांश का शरबत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए बस स्टेशन परिसर में जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 5850 राहगीरों को बुरांश जूस का शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को जल पिलाना पुण्य का कार्य है तथा परिषद हर वर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित करती है। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती है। परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिता, बाल संस्कार शिविर, विकलांग शिविर, सरल कन्या विवाह तथा महापुरुषों की जयंती पर विभिन्न गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाता है। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र जखमोला रहे। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राकेश मित्तल, बीना मित्तल, राकेश ऐरन, सुनीता ऐरन, विष्णु अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुनील गुप्ता, निधि गुप्ता, सुभाष नैथानी, पूनम नैथानी, शीला कुकरेती, दीपक कपटियाल, सीमा अग्रवाल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गोपाल बंसल, रीता जखमोला, महेश गोयल, मंजू बड़थ्वाल, अनूप बड़थ्वाल, सेवक राम मानुजा और राकेश वर्मा सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *