रुड़की। हाईवे पर सड़क हादसे में भीम आर्मी के पदाधिकारी की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के रूहालकी दयालपुर निवासी पिंकी उर्फ काका (24) भीम आर्मी के जिला महासचिव थे। बताया जा रहा है कि रविवार को वह गांव निवासी राजन और राजू के साथ रुड़की किसी काम से आए थे। देर रात तीनों बाइक से गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पुहाना के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।