पाड़ली गुर्जर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

रुड़की। पाडली गुर्जर गांव में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार चल रहे चार युवकों की तलाश कर रही है। सोमवार को एसपी देहात कार्यालय में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 19 अप्रैल की रात दिलशाद निवासी गांव पाडली गुर्जर के घर पर बाइक सवार छह युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसके बाद युवक धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में सौरभ उर्फ बल्ली, विपुल, दक्ष, प्रणव, शोएब और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही सभी की तलाश शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *