पश्चित बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर भाजपाईयों का जश्न

Spread the love

ऋषिकेश। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। तीन राज्यों में जीत पर सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल ने विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस की अध्यक्षता ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने की। विजय जलूस विभिन्न मार्गों से होकर दून तिराहे पहुंचा। जहां आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। जुलूस में मंडल के प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, उपाध्यक्ष चंदन यादव, गुड्डी कलूड़ा, मीडिया प्रभारी बृजमोहन मनोडी, अविनाश भारद्वाज, राजेंद्र बिजलवान, ज्योति पांडे, पवन गोयल, सौरभ गर्ग, फेरुमल जगबानी, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश सती,बृजेश शर्मा,संजय शास्त्री, गोविंद सिंह,देवदत्त शर्मा, प्रतीक कालिया, राघव गेरा,निवेदिता सरकार, पुष्पा ध्यानी, निर्मला उनियाल, राकेश पारछा, कपिल गुप्ता, आलोक द्विवेदी, जितेंद्र अग्रवाल, सोनू पांडे, सचिन अग्रवाल, संजीव पाल, भानु प्रताप सिंह, विनोद भट्ट, चेतन शर्मा, रवींद्र राणा, दीपक धमीजा, शिवम टुटेजा, दीवान सिंह रावत, दुर्गा जिंदल, सुधा असवाल हिमानी कौशिक आदि शामिल थे। उधर, बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकारते हुए राष्ट्रवाद और विकास के पक्ष में अपना जनादेश दिया है एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान रंग लाया है। कहा कि भाजपा की यह जीत देशभर में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। मौके पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, पुनीता भंडारी, अनिरुद्ध शर्मा, दीपक बिष्ट, बसंती शर्मा, मुन्नी देवी, पूर्णिमा तायल, माधुरी उनियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *