उत्तराखंड

सीएम धामी की दिन-प्रतिदिन घट रही स्वीकार्यता: भुल्लर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने भाजपा सरकार व सीएम पुष्कर धामी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा प्रदेश में सीएम धामी की स्वीकार्यता दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। खटीमा में पिछले 10 सालों में किए गए विकास को देखकर ही जनता के धामी को नकारा। चंपावत की जनता भी खटीमा के परिणाम को दोहराएगी। यहां यूथ कांग्रेस अपनी पार्टी को जिताने के लिए पूरा जोर लगाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी कोरोना से हुई मौतों को टुपाने का आरोप लगाया। कहा देश में देश में कोरोना से 47 लाख से अधिक लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। लेकिन केंद्र सरकार महज पांच लाख मौत बताकर अपनी नाकामी पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। रविवार को तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा विश्व स्वास्थ संगठन की रिपोर्ट के आधार पर देश में कोरोना से 47 लाख से अधिक लोगों ने जान गवाई है। पर केंद्र सरकार के आंकडों में वह महज 5 लाख बताई जा रही है। कोरोना से हुई मौतों के आंकडों को टुपाकर केंद्र सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डाल रही है। अक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर केंद्र सरकार ने संसद में शून्य आंकडा बताया। केंद्र सरकार को कोविड के चलते हुई प्रत्येक व्यक्ति की मौत पर 4 लाख मुआवजा देना चाहिए। वहीं उन्होंने चंपावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम धामी को घेरा। कहा खटीमा के लोगों को उन्होंने पिछले 10 सालों से छला, जिसका जवाब उन्हें मिला है। उसी तरह चंपावत की जनता भी खटीमा के परिणाम को दोहराएगी। भले ही विस चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। लेकिन यूथ कांग्रेस हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ नई रणनीति बनाकर महंगाई,बेरोजगारी,स्वास्थ जैसे जनमुद्दों को सरकार को घेरने का काम करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्षाषेंद्र महर, करन सिंह, शिवम पंत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!