बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, 20 साल बाद मिलेगा नया सीएम नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा

Spread the love

पटना , बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे वह अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे, और उसके बाद लोकभवन में अपना त्याग पत्र देंगे। इसके बाद, भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर में आयोजित की जाएगी, जिसमें नया नेता चुना जाएगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का अगला मुख्यमंत्री होगा।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी, केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे से भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें हम अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित नाम पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा. विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से वे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे, और फिर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक करेंगे। विधायक दल की बैठक के बाद, भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायक मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचेंगे, जहां एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लगने के बाद, उन्हें एनडीए का अगला मुख्यमंत्री नामित किया जाएगा।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *