बिग ब्रेकिंग

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, नए कुश्ती संघ को किया निलंबित, अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंस। खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए नए कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने हाक के नए अध्यक्ष संजय सिंह और उनकी पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है। खेल मंत्रालय ने यह फैसला ओलंपकि पदक विजेता साक्षी मलिक के सन्यास लेने और बजरंग पुनिया के का पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने के बाद लिया है। बता दें कि पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव हुए थे।
चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी और पहलवान अनीता श्योराण को हार मिली थी। चुनाव के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा की थी, जिसमें ये टूर्नामेंट 28 दिसंबर से यूपी के गोंडा में शुरू होना था। इस आयोजन को भी लेकर साक्षी मलिक ने सवाल उठाए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!