बिग ब्रेकिंग

बिहार, बंगाल और असम में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली,एजेंसी। बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सिक्किम-नेपाल बर्डर के पास आया था। नेशनल सेंटर फर सीस्मोलजी के अनुसार, रात 08रू49 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5़4 है। असम, झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान, लोगों के चेहरे पर डर भी देखा गया। हालांकि, अभी तक कोई बड़ा नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है।
बिहार की राजधानी पटना में भूकंप का बहुत कम ही असर देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि बिहार के सीमांचल के इलाके में इसकी तीव्रता थोड़ी ज्यादा महसूस हुई है। कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। उधर, भागलपुर से सटे झारखंड के साहिबगंज जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुपौल, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, लखीसराय और भागलपुर में धरती हिलने की जानकारी है।
पिछले कुछ समय में देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के कई झटके महसूस किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी कई बार भूकंप के चलते हिल चुकी है। वहीं, बिहार में पिछली बार फरवरी के मध्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। छह साल बाद आए भूकंप का वह झटका रात 9 बजकर 23 मिनट पर आया था। पटना में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3़5 बताई गई थी। हालांकि, कम तीव्रता होने की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!