ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

हल्द्वानी। मेडिकल चौकी क्षेत्र में एफटीआईआई के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शाम तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार इंदिरानगर वार्ड नम्बर 20 निवासी मोईन (20) पुत्र रईस अहमद कालाढूंगी रोड स्थित एक कलर लैब में काम करता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। गांधी इंटर कलेज से एसटीएच को जाने वाली रोड पर चल रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक ने सामने आ रहे मोईन की बाइक को चपेट में ले लिया। मोईन बाइक से छिटककर ट्रैक्टर के टायरों के बीच जाकर गिरा। ट्रैक्टर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए। हादसे में गंभीर घायल हुए मोईन को आसपास के लोग तुरंत एसटीएच ले गए। जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मोईन के बड़े भाई अनीस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया। कुछ देर बाद ही मोर्चरी में मोईन के परिजनों व साथियों की भीड़ लग गई। वहीं मामले में चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *