उत्तराखंड

मंत्री रेखा ने बाढ़ क्षेत्र पंपापुर का किया निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बाढ़ क्षेत्र पंपापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सोमवार को देहरादून से हल्द्वानी जाते समय मंत्री रेखा का रामनगर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी और कार्यकर्ताओं के साथ भरतपुर पहुंचीं। उन्होंने कोसी नदी पर बने तटबंध का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बाढ़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए। सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने बताया मंत्री रेखा दोबारा से रामनगर आकर बाढ़ क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर जानकारी लेंगी और लोगों से समस्याएं जानेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!