बिना विलंब शुल्क के 23 नवंबर तक भरे परीक्षा फॉर्म

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर 2026 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र अब 23 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 30 नवंबर तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का अवसर मिलेगा। विवि के अनुसार यह व्यवस्था तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा और अन्य सभी विषम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैकलॉग परीक्षाओं के लिए लागू होगी। तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के फॉर्म विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल तथा अन्य विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म पर भरे जाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. गौतमवीर ने छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर परीक्षा फॉर्म भरने की सलाह दी है। परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग के लिए छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की ओर से भी सोमवार को परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया गया था। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *