उत्तराखंड

बिनेट मंत्री ने काली माता मंदिर में किया श्रमदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित काली माता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान के तहत काली माता मंदिर में साफ-सफाई की और श्रमदान किया। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता अभियान के आह्वान के निमित चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 500 वर्षो का इंतजार जल्द ही खत्म हो रहा है। पूरा देश राममय है। पूरा देश उत्साहित है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे। कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने महल में विराजमान होंगे। उन्होने अपनी शादी की 39 वीं वर्षगांठ पर धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ काली माता मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर उपाध्यक्ष ड़ बबिता सहोत्रा, मंडल मंत्री राकेश चड्ढा, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मोहन बहुगुणा, अशोक गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, प्रमोद थापा, ओम प्रकाश बावड़ी, हेमंत जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
पंचायती मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
देहरादून(आरएनएस )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बीजेपी महानगर अनुसूचित मोर्चे द्वारा घंटाघर पंचायती मन्दिर में व भीमराव अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जिसमें अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष व निवर्तमान पार्षद विशाल कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 22 तक से सफाई अभियान तक चलेगा। मौके पर मोर्चे के महामंत्री अतुल सोनकर, महानगर मोर्चा मंत्री हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव चौहान, विशाल अनंत, शालिनी सिद्घू, चंदन कनौजिया, नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अरुण खन्ना, सफाई इंस्पेक्टर राजेश बहुगुणा, मनीष दरियाल व सभी अनुसूचित मोर्चे के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!