कोटद्वार-पौड़ी

जयानंद भारतीय के नाम पर बीरोंखाल जिले का हो निर्माण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जयानंद भारतीय जिला संघर्ष समिति सहित ग्रामीणों ने बीरोंखाल को जिला बनाने की मांग उठाई है। कहा कि प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर जयानंद भारतीय के नाम पर जिले का निर्माण होना चाहिए। इस दौरान जिला निर्माण के लिए प्रदेश सरकार को भी पत्र भेजा गया।
सोमवार को समिति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जयानंद भारतीय स्मारक तक ढोल-दमाऊ के साथ रैली निकाली। इसके उपरांत बीरोंखाल बाजार से होते हुए विकासखंड मुख्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी ने किया। बैठक में वक्ताओं ने एक सुर में बीरोंखाल को जिला बनाने की मांग उठाई। कहा कि वर्ष 1997 से लगातार बीरोंखाल जिला निर्माण की मांग उठाई जा रही है। कहा कि प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर जयानंद भारतीय के नाम से पांच विकासखंडों बीरोंखाल, थलीसैंण, पोखडा, नैनीडांडा व रिखणीखाल को मिलाकर नया जिला बनाया जाना चाहिए। कहा कि जयानंद भारतीय ने भारत की स्वतंत्रता के लिए सरकारी नौकरी छोड़कर छ: बार जेल गए थे। यही नहीं उन्हें नजरबंद कर कर दिया गया था। जयानंद भारतीय ने स्वतंत्रता की लड़ाई में असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन से लेकर गांधी के सत्याग्रह तक में अपना पूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर जन विकास समिति के संरक्षक पान सिंह बिष्ट, आलम सिंह रावत, विकास खंड बीरोंखाल के प्रमुख राजेश कंडारी व प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, मोहन बहुखंडी, मेहरबान सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, कैलाश गढ़वाल, दयाल सिंह चंद्र, यशपाल सिंह नेगी, विनोद कुमार, महिपाल सिंह, राजेंद्र कंडारी, दर्शन सिंह रिगोड़ा, डा.मुकेश पोखरियाल, ओमपाल बिष्ट, प्रद्युमन कंडारी, हेमराज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!