कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने आपातकाल को बताया काला अध्याय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी जिला कोटद्वार की ओर से जिला कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हेमंत द्विवेदी ने 1975 की आपातकाल घटना को याद करते हुए 21 महीनों के आपातकाल को एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस समय के जितने भी विपक्षी नेता थे, सब को प्रताड़ित करते हुए जेल में डाला गया, आज जब प्रधानमंत्री पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं, भारत के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चल रहे हैं तो उनको हटाने के लिए समूचा विपक्ष एकत्रित हो रहा है। हमें 2024 में प्रधानमंत्री के हाथों को और मजबूत करना है, ताकि हम विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन सकें।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट एवं जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को याद किया। साथ ही आपातकाल में आम जनमानस के प्रभावित होने सहित अन्य संस्मरणों को याद किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी की एकता के लिए आम कार्यकर्ताओं का आभार जताया। मौके पर आपातकाल झेल चुके कार्यकर्ता सेवक राम मानूजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना दर्द साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!