भाजपा ने 5 सालों तक प्रदेश की जनता को छलने का काम किया: प्रीतम सिंह
टिहरी। चमियाला में कांग्रेस प्रत्याशी धनीलाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने पांच सालों तक प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। कहा 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने घनसाली के मतदाता से धनीलाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शुक्रवार को घनसाली विधानसभा के चमियाला में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुये प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह ने कहा भाजपा शासनकाल में महंगाई आसमान टू रही है, युवा रोजगार को लेकर पांच वर्षों से परेशान हैं, लेकिन की भाजपा सरकार मौन साधे हुये हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार आएगी, तो घोषण पत्र के मुताबिक गैस सिलेंडर के दाम 500 के पार नहीं होने देंगे। गौरा देवी कन्या धन योजना को लागू करेगी। चार लाख बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। विधानसभा को ओबीसी की सूची में लाने का कांग्रेस प्रयास करेगी। क्षेत्र में आईटीआई, पलिटेक्निक और राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करेगी। कांग्रेस प्रत्याशी धनीलाल शाह ने कहा घनसाली की महान जनता अपने गरीब बेटे के पक्ष में बड़े स्तर पर मतदान कर उन्हें अपना आशीर्वाद दे। कहा वह विगत 40 वर्षों से घनसाली विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा जिले में करीब 65000 बेरोजगार नौजवान घर में उदास बैठे हैं। चमियाला में आयोजित जनसभा में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर कई लोगों कांग्रेस की सदस्यता ली। मौके पर पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विजय गुनसोला, अरुणोदय नेगी, बीना सजवान, नीलम बिष्ट, ममता पंवार, रुचि सेमवाल, शोभा बडोनी, बच्चल सिंह रावत, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, लक्ष्मी जोशी, दिनेश लाल, कैलाशी देवी, एकादशी देवी, प्रशांत जोशी, पूर्व सिंह पंवार, हरीश राणा, प्यार सिंह बिष्ट, प्रकाश लाल,संदीप आर्य, गोविंद नाथ मौजूद थे।