कोटद्वार-पौड़ी

भाजयुमो ने थलीसैंण में बांटे मास्क, सैनेटाइजर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारतीय जना युवा मोर्चा पौड़ी गढ़वाल ने मेरा गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत श्रीनगर विधानसभा के सीमान्त थलीसैंण मंडल में लोगों को कोरोना महामारी को लेकर जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क, सैनेटाइजर बांटे। उन्होंने लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। 
भाजयुमो पौड़ी जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर विधानसभा के सीमांत थैलीसैंण मंडल के बुंगीधर, थान, जंदरीया, मासों, ग्राम सभा कलसीमा में लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। साथ ही मास्क, सैनेटाइजर बांटे। सौरभ नौडियाल ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता कोरोना महामारी के दौरान सेवा कार्य कर रहे है। कार्यकर्ता जरूरत मंदों को राशन, मास्क, सैनेटाइजर, ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध करा रहे है। इसके अलावा जिले के अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगाकर कार्यकर्ता उत्साह के साथ रक्तदान कर रहे है, ताकि जरूरत मंद को समय पर रक्तदान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता कोरोना महामारी के दौर में प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहा है। इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, प्रधान सारसों संजय सिंह पंवार, युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता धन सिंह बिष्ट, ध्यान सिंह बेदवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!