उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

2022 बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी भाजपा : अजय भट्ट
हरिद्वार। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा के हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिकुंज के समीप सप्तऋषि चुंगी पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दी है। कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि 2022 में अब की बार 60 पार का संकल्प बड़े अंतर के साथ पूरा होने जा रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी ताकत के साथ लगना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। इसके आधार पर भाजपा 2020 में सत्ता में वापसी करेंगी। वीआईपी घाट पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहां कि अजय भट्ट जैसे जमीन से जुड़े नेता को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड,़ भाजपा जिला महामंत्री और यात्रा संयोजक विकास तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, तरुण नैय्यर, संजीव त्यागी, दिनेश पांडे, विकल राठी, अन्नू कक्कड़, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, राकेश राजपूत, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, संजना शर्मा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी व विनीत जौली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!