सत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है : केजरीवाल

Spread the love

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सह प्रभारी और पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन की एक बार फिर झूठे केस में गिरफ्तारी पर बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। पार्टी इस कार्रवाई को पंजाब में होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देख रही है। ”आपÓÓ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने झूठे केस में गिरफ्तार करवा दिया। पिछला केस भी फर्जी था और ये केस भी फर्जी साबित होगा। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा की ये तानाशाही कब तक चलेगी? जिसे मन करता है, उसे झूठे केस लगाकर जेल में डाल देती है। लेकिन अब बीजेपी के पाप का घड़ा भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येन्द्र जैन को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है। अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा? बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन के साथ मज़बूती से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *