उत्तराखंड

भाजपा ने सिडकुल के नाम पर अपने चहेतों को दी है रामगढ़ उद्यान भूमि : यशपाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। पिछले आठ दिनों से मल्ला रामगढ़ में चल रहे उद्यान भूमि बचाओ संघर्ष समिति को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित ह््रदयेश ने समर्थन दिया। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष से जमीन बचाने की गुहार लगाई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संबोधित कर कहा कि भाजपा सरकार ने रामगढ़ की 4़4 एकड़ उद्यान भूमि अपने नेता को दी है। जिससे वो लोग यहां पर होटल खोल कर अपना व्यवसाय चला सके। भाजपा सरकार ने गुपचुप तरीके से उद्यान भूमि अपने चेहतों को देने का काम किया है। इन्हें उद्यान भूमि को खुर्द बुर्द करने का अधिकार नही है। इसमे भाजपा के बड़े चेहरे संलिप्त है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नही करेगी। विधानसभा में 310 नियम के अंतर्गत मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। सरकार इस जिओ को वापस लेने पर विवश होना पड़ेगा। विधायक सुमित ह््रदयेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हमेशा से यही नीति रही है। केंद्र में अम्बानी अडानी को बढ़ाने में सरकार ने कोई कसर नही छोड़ी है। यह घोटालेबाज सरकार है, इस सरकार के हर दिन नए कारनामे जनता के सामने आ रहे हैं। रामगढ़ की जमीन नि:शुल्क पूंजीपतियों को दी गई है। जनता आगामी चुनाव में जल्द सबक सिखाएगी। सड़क की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। युवा कांग्रेस के नवाब हुसैन ने बताया कि राज्य सरकार 4़4 एकड़ भूमि सिडकुल की आड़ में उद्योगपतियों को दिया जाना सरकार का गलत निर्णय है। राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय वापस नहीं लिया गया तो उद्यान बचाओ संघर्ष समिति द धरना जारी रखा रखेगी।इस दौरान महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल चिमवाल, गोपाल बिष्ट,यनवाब हुसैन, भुवन दरमवाल, अभय पाण्डे, राजीव जोशी, अभिषेक जोशी, अजय पांडे,तारा दत्त भट्ट,मुकेश दर्मवाल,पंकज हार्नवाल, ललित जोशी, पुरान डालाकोटी, मुदित जोशी, कौशल जोशी, राकेश ब्रजवासी, अनिल आर्य, हेमा दर्मवाल, सचिन नेगी, संजय पांडे, अजय जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!