कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने जनविरोधी ऐक्ट लाकर जनता को परेशान किया: गोदियाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी ऐक्ट लाकर जनता को परेशान करने का काम किया है। जनता को आज प्रदेश सरकार आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। देवस्थानम बोर्ड हो चाहे, केन्द्र का किसान बिल। आज कांग्रेस जनविरोधी निर्णयों को हटाने के लिए संघर्ष कर रही है तो मजबूरन अपने ऐक्ट में संसोधन कर भाजपा रोलबैक की सरकार का प्रदेश में उदाहरण दे रही है। सभी जनविरोधी ऐक्ट नहीं हटाये गये तो कांग्रेस आंदोलन के लिए मजूबर होगी। गोदियाल ने कहा कि वह प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव भी लड़ायेगे और खुद भी चुनाव लड़कर जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाएंगे। श्रीनगर में प्रेस वार्ता में गोदियाल ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार में 14 लोगों को भाजपा ने अपने कार्यकर्ता और आरएसएस से जुड़े लोगों को देकर पुरस्कारों में भ्रष्टाचार की मोहर लगाई है। सरकार अब प्रदेश में नियुक्तियां निकाल रही है, जब कांग्रेस लगातार बेरोजगारी मुद्दे पर हावी रही। किंतु सरकार अपने बचे चार माह के कार्यकाल में कैसे रिक्त पदों को भरेगी, इसको लेकर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, मात्र बेरोजगारों से फार्म भराकर रोजगार खोलने ढोंग रच रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि वह बताये कि चार साल में कितने रिक्त पद थे और कितने भरे गये। वर्षवार रिक्त पद भरने की जानकारी सार्वजनिक करे। पीसीएस के आवेदन भी कांग्रेस के दबाव में आकर निकाले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!