भाजपा चला रही गांव चलो अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: विकसित भारत योजना को सफल बनाने के लिए भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। गांव चलो अभियान के लिए मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार नैनीडांडा में किया गया। मंडल अध्यक्ष शशिकुमार ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हर गांव, हर परिवार तक पहुंचने पर चर्चा की गई।
लोकसभा विस्तारक पंकज ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को योजनाओं के बारे में बताया। मंडल अध्यक्ष शशिकुमार ध्यानी ने कहा कि संगठन के निर्देश के अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी का निर्वाह करना है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील चौहान व तेजपाल सिंह, दीनदयाल भदूला, विमलानंद गौड़, मनीष पटवाल, भूपाल सिंह, माधुरी देवी, भारती देवी, यशोदा रावत, पिंकी भदूला, आशीष पटवाल, दीनू चतुर्वेदी, सत्यपाल सिंह रावत, आदि सहित समस्त शक्ति केंद्रों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन सुनील चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *