कोटद्वार-पौड़ी

निबंध व पेंटिंग में अनामिका रही अव्वल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: गढ़वाल वन प्रभाग के पश्चिमी अमोली रेंज दमदेवल द्वारा राइंका जगतेश्वर में वन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने वन संरक्षण वन्य जीव संरक्षण वनाग्नि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, ओजोन परत क्षय वैश्विक उष्णता, ग्रीन हाउस प्रभाव सहित कई समसामयिक विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के तहत निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में अनामिका ने पहला, प्रिया ने दूसरा व आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेटिंग प्रतियोगिता में निकिता पहले, साक्षी दूसरे व अराधना तीसरे स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने वन संरक्षण वन्य जीव संरक्षण वनाग्नि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, ओजोन परत क्षय वैश्विक उष्णता ग्रीन हाउस प्रभाव सहित कई विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम को वन दरोगा अनिल नेगी, रजनीश सेमवाल, दिवाकर पोखरियाल फौजिया बानो, शशि पंत, मालती रावत, संतोष सजवाण आदि मौजूद रहे। संचालन रजनीश सेमवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!