जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय थलीसैंण में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एवं समाज कल्याण विभाग, जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांग जनों हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के अंतर्गत दिव्यांग जनों को सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंग वितरण हेतु चिन्हित किया गया।

शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वृद्ध जनों हेतु सहायक उपकरण के लिए 106 वृद्ध जनों का पंजीकरण किया गया। जिसमें से पांच दिव्यांगों का सहायक उपकरण हेतु पंजीकरण किया गया। यूडीआईडी हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर से आए चिकित्सा अधिकारियों द्वारा 24 दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में कुल 220 लोग उपस्थित रहे। शिविर में ब्लॉक प्रमुख थलीसैंण सुनीता रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजशेखर, खंड विकास अधिकारी टीकाराम कोटियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी शालिनी बलोदी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम से श्रीकांत, ओम कुमार एवं चिकित्सा अधिकारियों की टीम उपस्थित रही।