पांच लोगों को मिला स्व. ललित मोहन कोठियाल स्मृति नागरिक सम्मान मिला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला मुख्यालय पौड़ी में नागरिक कल्याण मंच एवं विकास समिति व उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से दिवंगत पत्रकार ललित मोहन कोठियाल की पुण्य तिथि पर ललित मोहन कोठियाल स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली पांच विभूतियों को ललित मोहन कोठियाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में अव्वल चार प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।


मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेख इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के संस्थापक व निदेशक सतेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा मेरी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल पौड़ी से शुरू हुई। उन्होंने बचपन की यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जो हमें सही, सटीक, वैज्ञानिक व नवाचारी भाव से जोड़कर बेहतर नागरिक के रुप में गढ़ती है। कहा कि समावेशी समाज की संकल्पना को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ साकार रुप दिया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों का हमें हमेशा सम्मान करना चाहिए। किसी शहर या गांव को बनाने व बढ़ाने में उनका अहम योगदान होता है। पत्रकार जगमोहन डांगी व बाल साहित्यकार मनोहर चमोली ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में ललित मोहन कोठियाल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी संजीदगी मिसाल रही है। समारोह में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए कीर्ति सिंह रावत, खेल के क्षेत्र में राजेंद्र सिंह रावत, शिक्षा वीरेंद्र काला, गढ़वाली साहित्य के क्षेत्र में गढ़ कवि व व्यंग्यकार नरेंद्र कठैत, जन सरोकार के क्षेत्र में केशर सिंह असवाल को ललित मोहन कोठियाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा अव्वल रही प्रतिभाओं जीआईसी पौड़ी नगर के एरोन मेसी, मैसमोर स्कूल पौड़ी प्रियांशु, डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी शाह फिरोज और जीजीआईसी पौड़ी नंदिनी रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र बड़थ्वाल, कोषाध्यक्ष मकान सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, अनीता रावत, कुसुम नेगी, प्रशांत नेगी आदि की मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति पौड़ी द्वारा एजेंसी चौक स्थित कार्यालय में पत्रकार स्व. ललित मोहन कोठियाल का स्मृति दिवस मनाया। ललित मोहन कोठियाल स्मृति वन में पौधा रोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *