कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चयनिका उनियाल ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चयनिका उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश से लोकतंत्र को समाप्त करना चाहिए है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष को प्रचार-प्रसार करने से रोकने के लिए साजिशे रची जा रही हैं। कई नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने इलेक्ट्रोरल बांड को सदी का महा घोटाला बताते हुए कहा कि इस मामले को भाजपा भटकाने का प्रयास कर रही है।
रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चयनिका उनियाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल जनता का शोषण किया है। सरकार के निर्देश पर ईडी, सीबीआई व आयकर विभाग कंपनियों में छापे मार रहा है व भाजपा को चंदा मिलने के बाद उन कंपनियों पर कार्रवाई बंद हो जा रही है। भाजपा को चंदा देने वालों की जांचे बंद हो जाती हैं। जबकि, जो उनके खिलाफ उनकी तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाता है उसे जेल में डाल दिया जाता है। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भी सरकार लापरवाह बनी हुई है। कहा कि यदि कांगे्रस सरकार में आई तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपितों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। अग्विीर भर्ती योजना को समाप्त किया जाएगा। सेना में भर्ती की पूर्ववत व्यवस्था को लागू की जाएगी। मूल निवास, भू-कानूनों को भी जनता की सुविधा के अनुसार बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी, मोहन काला मौजूद रहे।