कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार तमाम मुद्दों पर फेल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पछवादून गौरव चौधरी के नेतृत्व में नथनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर बिष्ट के आवास में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने बढ़ती महंगाई, क्वारंटाईन सेंटरों की बदहाली को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पछवादून जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार तमाम मुद्दों में फेल हो चुकी है। जिस कारण आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुद्ध देव सेमवाल ने सरकार से क्वारंटाइन सेंटर में हुए मृत युवा के परिजनों को 20 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की। प्रदेश सचिव कविन्द्र इष्टवाल ने इस महामारी के समय सरकार द्वारा जनता को किसी भी प्रकार की सहायता ना देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान आज अपनी फसल मिल में देने के बावजूद भी किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल पाया है, वहीं क्वारंटाइन सेंटरो में लोगों को खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं मिल पा रही है। राहुल खरोला ने कहा कि आज पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और कोविड-19 के दौरान जहां आम आदमी अपनी रोजमर्रा की चीजों के लिए भी परेशान हो रहा है तो वहीं महंगाई ने भी आम जनता को त्रस्त कर दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिष्ट ने कहा कि क्वारनटाईन सेटरो की एक उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है, वहीं आम आदमी का इस सरकार से विश्वास उठ चुका है। प्रदर्शन करने वालों में अजय जगशियाल, बिजेंदर रावत, दीपक धनाई, विपिन कंडारी, सौरव चौहान, पंकज चौहान, त्रिलोक कार्की, मंजीत रावत, दिनेश पाल, अरुण पाल, प्रेम सिंह पंवार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!