भाजपा ने भगवान राम के नाम पर की लूट : प्रीतम सिंह

Spread the love

उत्तरकाशी। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड बदलाव चाहता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने भगवान राम तक को लूट लिया तो आम जनता उनके सामने कुछ भी नहीं है। कहा कि आज आम जनता भाजपा के झूठे चेहरे को पहचान चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट कर जनता के आशीर्वाद से दोबारा प्रदेश में मजबूती के साथ वापसी करेगी।उत्तरकाशी के हनुमान चौक में परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जो रसोई गैस सिलिंडर चार सौ रूपए का मिलता था। आज उसके दाम हजार रुपये हो गए हैं। उसके बावजूद इस सुविधा के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। अब जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं को नाम सामने आए है। दूसरी ओर पूरा प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है। आम व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। इसलिए इस रैली के माध्यम से बदलाव का संकल्प उत्तरकाशी में गंगा और यमुना की भूमि से लिया गया है।
जनपद की जनता कांग्रेस का साथ देकर अपराध और भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार को हटाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *