उत्तराखंड

भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है : रणजीत सिंह रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है। इस लिये यहां हर मसले पर विचार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हर कार्यकर्ता को है। इसके ठीक विपरीत भाजपा में मार्शल ला वाली स्थिति है। वहां कार्यकर्ता को अपने मन की बात कहने या विचार रखने की कोई आजादी नहीं है। रावत ने कहा पांच तक सुदृढ़ सरकार देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में तीन मुख्य मंत्री आये। जाने कब कौन चला जाय पर फिर भी भाजपा में किसी की हिम्मत सवाल करने की नहीं है। जबकि हमारे दल में हर कार्यकर्ता का सम्मान और उसके विचार को सुना जाता है । गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस में विचार की प्रमुखता रहती है। पर गुटबाजी नहीं रहती । प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुये कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत ने कहा कि इस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। बेरोजगारी चरम सीमा को लांघ गयी है। युवा से लेकर हर वर्ग परेशान है। कहा, लाकडाउन में सरकार ने मंदिर से लेकर रोजगार के संसाधनों और शिक्षा के केन्द्रों व मंदिरों को बंद किया है। पर शराब की दुकानों को खुला रखा है। देवस्थानम बोर्ड के मसले पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बोर्ड बनाकर हक हकूकधारियों , तीर्थ पुरोहितों को मुलाजिम बनना चाहती है। गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर रणजीत रावत ने कहा कि गैरसैंण भराड़ीसैंण में जो भी कार्य हुये हैं। वह सब कांग्रेस सरकार के दौर में हुये हैं भाजपा की वर्तमान सरकार ने एक ईंट तक नहीं जोड़ी है। कांग्रेस ही गैरसैंण को राज्य के लोगों की मनो भावनाओं की राजधानी बनायेगी। उन्होंने इस बार रामनगर से चुनाव लड़ने की बात प्रेस वार्ता में कही। मौके पर पूर्व काबीना मंत्री राजेन्द्र भंडारी, विकास जुगरान, रवीन्द्र नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!