बिग ब्रेकिंग

भाजपा ने बिहार से किया 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद, बीजेपी का दावा- नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पटना, एजेंसी। भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार की धरती से 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। देश भर से आए साढ़े सात सौ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए साफ कर दिया कि नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा वर्तमान से ज्यादा सीटें जीतेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बिहार में जदयू और भाजपा के संबंधों को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ी है और लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जदयू के साथ ही लड़ेगी। अरुण सिंह ने मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अमित शाह द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए टास्क संबंधित जानकारी भी दी।
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में सर्वाधिक शोषित और वंचित समाज के मंत्री हैं। इसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, आदिवासी और दलित समाज के मंत्री हैं। कार्यकारिणी की बैठक में दो प्रस्ताव पास किए गए। मोर्चों ने संकल्प लिया है कि अब प्रधानमंत्री की मन की बात अब सामूहिक रूप से बूथों पर एक जुट होकर सुनेंगे। द्रौपदी मुर्मू को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे बेटी को राष्ट्रपति बनाए पर विस्तार से चर्चा की। इससे पहले दलित समाज के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। अरूण सिंह ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। नड्डा ने मोर्चों को बूथ पार्टी को मजबूत करने का टास्क भी दिया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा के मोर्चों को हर घर पर लोगों को तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित करेंगे। 15 अगस्त तक मोर्चों की प्रदेश कार्यसमिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, सितंबर तक जिलों की कार्यसमिति संपन्न कराने के जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा़ समीर उरांव और बिहार भाजपा के मीडिया प्रमुख राजीव रंजन भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!