उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : नारी शक्ति वंदन योजना के तहत भाजपा महिला मोर्चा श्रीनगर ने स्कूटी रैली निकाली। रैली निकालते हुए महिलाओं ने नारी शक्ति के सम्मान में चलाई जा रही योजनाओं पर पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंगलवार को महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनीता बुढ़ाकोटी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पौड़ी चुंगी से होते हुए गोला बाजार से गढ़वाल लोकसभा कार्यालय अदिति स्मृति न्यास में समाप्त हुई। इस मौके पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ने के साथ ही विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभांवित हुई हैं। इस मौके पर पौड़ी जिले की महिला मोर्चा की प्रभारी नेहा शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना गैरोला, कार्यक्रम संयोजक मीना असवाल, सह संयोजक मीना असवाल, मंडल अध्यक्ष ऊषा कंडारी, अजंना डोभाल, नगमा तोफिक, प्रमिला भंडारी, विजयलक्ष्मी, आशा फरासी, मोनिका कंडारी, प्रीति बडोनी सहित अदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!