चंपावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। चंपावत प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी मौजूद रहे। विधायक ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्थाओं और जनता की भावनाओं का सम्मान करती आई है जबकि कांग्रेस के कुछ नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण चमोली, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुषमा देवी, जिला उपाध्यक्ष रोशनी रोथान, जिला मंत्री बबीता नेगी, मंजू धीरवान, कंचन देवी, पार्वती गोस्वामी, शालिनी और अनीता आदि मौजूद रहीं। वहीं कर्णप्रयाग में भी भाजपा महिला मोर्चा ने चंपावत मामले को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट के नेतृत्व में मुख्य बाजार में कांग्रेस का पुतला फूंका गया। कहा कि चंपावत मामला संवेदनशील है जिस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मधु रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा डिमरी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोजनी भंडारी, जिलासू मंडल अध्यक्ष काजल भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा सरोज हटवाल, नगर मंडल महामंत्री कांता रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *